सत्य खबर
पानीपत में बड़ा अस्पताल माने जाने वाले प्रेम अस्पताल में शनिवार सुबह 6 बजे ऑक्सीजन खत्म होने से 16 मरीजों की जान पर बन आई। इस दौरान अस्पताल में ये सभी 16 मरीज गंभीर स्थिति के चलते ऑक्सीजन स्पोट पर थे। जिनमें सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर की मां भी शामिल थी। ऐसे में हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधक ने प्रशासन को फोन करने शुरू कर दिए।
लेकिन समय पर मदद ना मिलते देख डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को भी फोन किया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने भी डीसी धर्मेंद्र सिंह को ऑक्सीजन के लिए फोन किया। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर विभाग ने 2 बड़े सिलेंडर पहुंचाए, लेकिन वो भी 15 मिनट में ही खत्म हो गई।
यह भी पढें :- CORONA VIRUS : एक हफ्ते के लिए फिर हो सकती है दिल्ली लॉक
ऐसा होने पर एक बार फिर अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और अस्पताल प्रबंधक ने स्थिति बिगड़ते देख रिफाइनरी के कर्मचारियों को भर्ती ना करने की बात कही। तब जाकर रिफाइनरी ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। बहराल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक उनके अस्पताल में रोजाना 4 टन ऑक्सीजन लगती है।
Scrap aluminium traceability Aluminium recycling center services Metal scrap shredding