सत्य खबर , हरियाणा
जिले में बना सबसे पहला खेल स्टेडियम भोड़िया खेड़ा में है। इसके अलावा गांवों में भी छोटे-छोटे स्टेडियम बने हुए हैं। अब टोहाना में भी खेल स्टेडियम बनाने का काम चल रहा है। स्टेडियम का नाम सुनते ही युवाओं को लगता है कि एक शानदार मैदान होगा और चारों तरफ दर्शकों के बैठने के लिए शानदार सीटें भी होंगी। रात को खेलने के लिए रोशनी की व्यवस्था भी होगी। मगर धरातल पर हालात हैरान करने वाले हैं।
दरअसल, सरकारी कागजों में जिन्हें स्टेडियम कहा जाता है, वे खाली मैदान के अलावा कुछ भी नहीं हैं। ये कथित स्टेडियम दौड़ लगाने योग्य मैदान भी नहीं हैं। कहीं पर झाड़ियां उगी हुई हैं तो कहीं पर खरपतवार। गांव भोड़िया खेड़ा का खेल स्टेडियम 12 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस खेल स्टेडियम की आज भी वही हालत है, जो दस साल पहले थी। बड़ी बड़ी घास उगी हुई है। य.किन्नरों की हगामें से सहमा हरियाणा का ये जिला, जानिए पूरा मामला
यह भी पढे…किन्नरों की हगामें से सहमा हरियाणा का ये जिला, जानिए पूरा मामला
चारों तरफ दीवारें मात्र हैं। जब यहां पर कोई खेल प्रतियोगिता होती है, तभी सफाई करवाई जाती है। इस जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में कोच के 22 पद हैं, लेकिन यहां पर 15 कोच ही हैं। जमीनी हकीकत यही है कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि सुविधाओं के अभाव में युवा आगे नहीं बढ़ पाते। गांवों में बने खेल स्टेडियम की भी हालात खराब है। हर गांव में खेल मैदान बने हुए हैं, जहां पशु घुस जाते हैं। खरपतवार उग जाती है। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।
Copper scrap payment terms Export documentation for Copper scrap Scrap metal price volatility
Copper cable analysis, Metal scrap reclaiming, Copper scrap authenticity verification
Scrap metal recovery yard Ferrous material digital presence Scrap iron trade
Ferrous material industry regulation, Iron scrap utilization, Metal rejuvenation
многопрофильный центр медицины здорового образа жизни Москва как купить медсправку от врача в Москве справка из медцентра