सत्य खबर, फरीदाबाद, पूजा शर्मा
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला युवक का शव
पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
लड़की के परिजनों ने दी थी जान से मारने की धमकी
मृतक के ताऊ के लड़के के साथ था लड़ी का प्रेम प्रसंग
सत्य खबर। फरीदाबाद के गांव मीरापुर में एक 17 वर्षीय युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पुलिस ने कुएं से बरामद किया है। जिसके चलते पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया है। इन 7 लोगों पर आरोप है कि आरोपियों के परिवार से एक लड़की मृतक के ताऊ के लड़के को लेकर भाग गई थी जिसको लेकर इन्होंने मृतक के घर जाकर बच्चों को मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद मृतक अचानक गायब हो गया ढूंढने पर उसका शव कुएं में मिला जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पृथला के गांव मीरापुर के रहने वाले 17 वर्षीय युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में ही एक लड़की उनके लड़के के साथ प्रेम विवाह के लिए भाग गई। जिसको लड़की परिवार वाले भी ढूंढ रहे थे और लड़के परिवार वाले भी ढूंढने में लगे हुए थे। इसी बीच लड़की परिवार के कुछ लोग मृतक के घर पर पहुंचे और वहां पर जान से मारने की धमकी देकर आए थे जिसके बाद मृतक युवक गायब हो गया और काफी ढूंढने के बाद उसका शव कुएं में मिला।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर कुएं से सब बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। और उन्होंने आरोपियों के नाम लिखकर शिकायत दी है।
बहराल पुलिस ने मृतक के ताऊ की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Scrap aluminium market assessment Aluminium scrap material valuation Metal reuse