सत्यखबर
आज फिर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल कीमत अधिकतम 14 पैसे तक बढ़ी हैं तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 25 पैसे तक बढ़ी है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.66 रुपये जबकि डीजल का दाम 87.41 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.82 रुपये व डीजल की कीमत 94.84 रुपये प्रति लीटर है। वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 26वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं।
राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया। कर्नाटक देश का ऐसा सातवां राज्य है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
Aluminum cast scrap Aluminium scrap trade regulations Scrap metal processing facility