सत्य खबर, नई दिल्ली
दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अमेंडमेंट एक्ट 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसी के साथ पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तर दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम एकीकरण के लिए एक कदम और आगे बढ़ गए हैं. कुछ ही वर्ष पहले दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बांटा गया था, लेकिन एक बार फिर से इन्हें एक किए जा रहा है
साल 2012 तक दिल्ली के 9 में से 8 जिलों पर एकीकृत एमसीडी का शासन चलता था, लेकिन साल 2012 में एमसीडी को तीन हिस्सों में बांट दिया गया. उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम नाम से इस समय दिल्ली में तीन नगर निगम हैं.
*बंगाल : फूंक डाले 40 घर, 10 लोग जिंदा जले, जानिए क्यों *
इनके अलावा नई दिल्ली क्षेत्र की जिम्मेदारी नई दिल्ली नगर पालिका की है. तीन नगर निगमों को मिलाकर अब एक बार फिर से एक नगर निगम बनाए जाने को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
Aluminium scrap exports Aluminium alloy reuse Scrap metal disassembling
Aluminium scrap repelletization Aluminum recycling facility management Metal recycling and rejuvenation