सत्यखबर, चण्डीगढ़
टोहाना के विधायक देवेन्द्र बबली विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। देवेन्द्र बबली इस मामले में पीछे हटते दिखाई नहीं दे रहे हैं। बबली इस मामले को नीजि प्रतिष्ठा से जोडक़र चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला से हुई बैठक में उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े… सरकार का बड़ा फैसला, TET योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता 7 वर्ष से बढ़ाकर की गई आजीवन
देवेन्द्र बबली के इस मामले में कड़े रूख के बाद रात को ही सरकार द्वारा किसानों पर कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया गया था। यही वजह रही की पुलिस द्वारा सुबह ही एक किसान को घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद से किसान संगठन भी नाराज नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र बबली इस मामले को टोहाना की राजनीति से प्रेरित मानते हैं। बबली ने किसानों के साथ हुए विवाद के दिन जिन किसानों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ा था उनके मोबाइल की काल डिटेल जांच कर पता किया जाए की उनकी किस-किस नेता से बात हुई है। जिनके इशारे पर उनपर यह सोचा समझा हमला किया गया था। वहीं बबली का कहना है कि वह पहले सत्ताधारी विधायक हैं जिन्होंने किसानों के आंदोलन के पक्ष में हरियाणा विधानसभा में आवाज उठाई थी। इसके बावजूद उन पर हमला करना किसानों का काम नहीं हो सकता।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विधायक बबली से फोन पर बातचीत कर उनकी मंशा जानने की कोशिक की थी। जिसमें बबली ने सपष्ट कहा था कि आप हरियाणा में ला एण्ड आर्डर की स्थिति को बनाए रखने के लिए कार्य करें।
Aluminium scrap sorting technologies Scrap aluminium sourcing strategies Scrap metal reclamation processes
Scrap metal reclaiming solutions Ferrous material baling methods Iron waste reprocessing center
Ferrous metal scrap valuation, Iron scrap utilization, Metal reclaiming and recovery