सत्य खबर, नई दिल्ली
अगर आप बर्फ से ढंकी चोटियों को करीब से देखना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश हो आइये। यहां की नैसृगिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। वैसे भी हिमाचल प्रदेश टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में शुमार रहता है। इस खूबसूरत सूबे में सैलानियों के घूमने के लिए एक से बढ़िया एक टूरिस्ट डेस्टिनेशंस हैं। अगर आप हिल स्टेशन घूमना चाहते हैं, तो भी हिमाचल प्रदेश सबसे बेस्ट हैं। यहां दुनिया के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आप हिल स्टेशनों को घूमकर बोर हो गये हैं, और घाटियां देखना चाहते हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश की दो खूबसूरत घाटियों को घूम सकते हैं। ये दो घाटियां कांगडा घाटी और सोलंग घाटी है.
इस बार आप कांगड़ा घाटी और सोलंग घाटी की सैर कर सकते हैं। इन दोनों ही घाटियों में आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं और यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। कांगड़ा घाटी ब्यास नदी से निकलती है। यह घाटी भारत की सबसे बड़ी घाटी है। यहां आप बर्फीले पहाड़ों को देख सकते हैं। इस घाटी से गुजरते वक्त आपको इसकी खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां नदी, पहाड़, झरने और घाटियों को निहार सकते हैं। कांगड़ा घाटी के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे।
यहां आप माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसी तरह से आप सोलंग घाटी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह हिमाचल प्रदेश की सुंदर घाटियों में से एक है । यहां से आपको ग्लेशियरों और बर्फ से ढके पहाड़ों के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे। यह घाटी करीब 8500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। एडवेंचर के शौकीन लोग इन दोनों ही घाटियों की सैर कर सकते हैं। यहां लॉन्ग नेचर वॉक से लेकर कैंपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, इन घाटियों में आप पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
Economic benefits of aluminum scrap recycling Recycling aluminium sustainability Scrap metal waste disposal
Scrap metal transportation regulations Ferrous material enterprise Scrap iron transportation
Ferrous metal recycling yard, Iron scrap reclamation plant, Scrap metal logistics