सत्यखबर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बर गया है। दर्रे में दो फीट से अधिक बर्फ पड़ी है। चारों ओर बिछी बर्फ की मोटी परत सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुल्लू मनाली आने वाले पर्यटकों में रोहतांग दर्रे को लेकर खासा उत्साह है। हालांकि अटल टनल बनने के बाद दर्रे में सैलानियों की भीड़ कम हुई है लेकिन इन दिनों बर्फ के दीदार को सैलानियों का मेला लग गया है।रोहतांग दर्रे के दीदार करने के बाद पर्यटक कोकसर होते हुए अटल टनल के भी दीदार कर रहे हैं। मनाली से गुलाब होते हुए दर्रे में दस्तक दे रहे हैं। दर्रे में बर्फ की खेलों का आनंद लेने के बाद पर्यटक बापसी में गुलाबा न आकर सीधे कोकसर उतर रहे हैं और कोकसर से अटल टनल के दीदार कर सोलंगनाला पहुंच रहे हैं।
रोहतांग दर्रे में जाने वाले पर्यटक मढ़ी में साहसिक खेलों का आनद ले रहे हैं। यहां एनजीटी के आदेशानुसार प्रशासन ने लगभग 10 करोड़ की लागत से मार्केट व पार्किंग का निर्माण किया है। पर्यटक यहां रुककर चाय की चुस्की के साथ सफर की थकान भी मिटा रहे हैं।
रोहतांग दर्रे के साथ साथ अटल टनल भी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। नौ किमी लम्बी देश की आधुनिक अटल टनल के दीदार कर सैलानी खासे उत्साहित हो रहे हैं। पर्यटक अटल टनल के नार्थ पोर्टल में सुंदर नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। साथ ही शीत मरुस्थल लाहुल घाटी के दीदार कर रहे हैं।
एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि रोहतांग दर्रे में सैलानी बर्फ के दीदार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से परमिंट प्राप्त कर पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रे की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। बर्फ़बारी शुरु होने की सूरत पर्यटकों को गुलाबा से आगे नही जाने दिया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें।
Copper pipe recycling Copper recycling center Metal waste repurposing
Reliable Copper cable scrap reception, Sustainable scrap metal handling, Scrap copper recycling process
Metal reprocessing Ferrous material supply chain Iron waste reclaiming solutions
Ferrous scrap processing laws, Iron scrap yard facility, Scrap metal recovery and reclamation