सत्य खबर । जींद
जींद के राजा कोठी के पास एक मकान में महिला को दिनदहाड़े गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घायल महिला को पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवकों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। दोनों ही युवक बाइक पर सवार होकर किराए के लिए मकान पूछने के बहाने से आए थे और इस दौरान महिला को गोली मारकर फरार हो गए।
आरोपियों ने महिला पर गोली क्यों चलाई इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक में रेफर किया गया है।
Aluminium scrap sourcing Aluminium waste disposal regulations Metal scrap inspection