हरियाणा

बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव की पद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,प्रचार के अंतिम दिन लोग बोले..लठ गाड़ दिया भाई ने

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पद यात्रा निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत करके उनकी जीत सुनिश्चित होने का क्षेत्र की जनता को संदेश दिया। पद यात्रा में शामिल हुजूम को देखकर लोग बोले, लठ गाड़ दिया।
वर्धन ने पहले तो पैदल ही यात्रा की। उसके बाद कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वे ट्रैक्टर पर सवार हुए। खुद ट्रैक्टर चलाते हुए वे आगे बढ़े। पूरे चुनाव प्रचार में उन्होंने खुद को किसान पुत्र कहकर अपना परिचय जनता के बीच दिया है। वे राजनीति का कुछ नहीं जानते। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है और वे चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं। जनता की ताकत उनके साथ है। यही बात उन्होंने जनता के बीच कही, जिससे जनता लगातार उनके साथ जुड़ती चली गई। गुरुवार को पद यात्रा के पूर्व वर्धन यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि एक दिन बाद 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। हम सबकी मजबूत तैयारियां हैं। हमें एक-एक वोट पोल करवाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है। बूथों पर हर कार्यकर्ता मजबूत रहेगा। जिसका बूथ सबसे मजबूत होगा, वहां पर उतने अधिक वोट हमारे पक्ष में पोल होंगे। सभी को नियमों के रहते हुए पोलिंग कार्य को पूर्ण करवाना है। रोड शो में कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि उन्होंने प्रत्याशी वर्धन यादव को कंधों पर बिठाकर सम्मान दिया। इसके बाद वर्धन यादव एक ट्रैक्टर पर सवार हुए। उन्होंने रोड शो में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किसानों को यह संदेश दिया कि कांग्रेस के राज में किसानों को कभी परेशानी नहीं आएगी। उनकी फसलों संबंधी मांगों को पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार ने जिस तरह से किसानों के साथ दमनकारी नीति से काम किया है, वह किसान भूले नहीं है। किसान चाहे किसी राज्य का हो, उसे सरकार का संरक्षण बहुत जरूरी है। प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों का मुआवजा उनका हक है। जब देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसान जीतोड़ मेहनत करके खाद्यान्न पैदा करता है तो सरकार को भी किसान की सच्ची हितैषी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसलों की खरीद के काम को आसान बनाया जाएगा।
वर्धन यादव ने कहा कि बादशाहपुर की जनता का रुझान साफ है। अब दूसरे किसी दल के बहकावे में जनता नहीं आएगी। कांग्रेस हरियाणा का भविष्य है, इस बात को हर व्यक्ति जानता है। कांग्रेस ने हर व्यक्ति को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। कांग्रेस देश के आम आदमी के हितों के लिए सदा मजबूत रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में जो जोश और जुनून साथियों ने दिखाया है, उसने माहौल को बदलकर रख दिया है। जो विरोधी प्रत्याशी अपनी जीत पक्की मानकर चल रहे थे, उन विराधियों को बादशाहपुर की जनता ने कांग्रेस का साथ देकर बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंनें 36 बिरादरी का आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में सबका एक समान सम्मान होगा। कोई भेदभाव, ऊंच-नीच का फर्क नहीं होगा। सभी सम्मानित है। कांग्रेस की योजनाओं का हर वर्ग को लाभ मिलेगा। वर्धन यादव ने कहा कि हरियाणा में अब कांग्रेस की आंधी चल चुकी है। सरकार तो बनने ही जा रही है। अब तो अधिक से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचना है। उन्होंने बादशाहपुर के मतदाताओं का आह्वान किया कि अपने हल्के से अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलाकर मुझे विधानसभा भेजें। यह भी एक रिकॉर्ड होगा। जितनी बड़ी जीत होगी, उतने अधिक हम मजबूत होंगे।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

Back to top button