सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
नरवाना के ऐतहासिक बाबा गैबी साहब मंदिर के महंत अजय गिरी महाराज ने करोना वायरस आपदा के समय नरवाना नगर के जरुरतमंदो व असहाय नगरवासियों के लिए राशन की व्यवस्था करवाई। इसके लिए महंत अजय गिरी महाराज ने नरवाना सेवा समिति के कार्यकर्ता अनिल जिंदल, सुंदर बात्ता, अध्यक्ष प्रवीन मित्तल, दीपक सिंगला, सुरेंदर गोयल, धर्मपाल गर्ग, पंकज सिंगला आदि को मंदिर से एक लाख रूपये तक की खाद्य साम्रगी व अन्य सामान जरुरतमंदो तक पहुंचाने के लिए दी। महेंद्र गर्ग ने बताया की महंत अजय गिरी महाराज ने महसूस किया कि जिस नरवाना के लोगो ने मंदिर की सेवा में तन-मन-धन लगा दिया। अगर अब उन नरवाना नगरवासियों को इस महामारी में परेशानी व समस्या है तो वो पीछे नही हटेंगे और नरवाना समाज के लिए हर समय आगे रहेंगे। नरवाना सेवा समिति के कार्यकर्ताओ ने महाराज के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। महंत अजय गिरी ने कहा कि हमें मिलकर करोना की लड़ाई लडऩी है। मानवता से उपर कुछ नही है।
Aluminium scrap recycling rates Green aluminium recycling Scrap metal remodeling