सत्य खबर, चंडीगढ़
मौसम विभाग द्वारा हरियाणा में लोगों को सावधानी और सर्तकता के साथ रहने की सलाह दी है। जी हां, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है, कित त हरियाणा के सभी जिलों में गरज के साथ तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश के कारण चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिनमें रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी और सोनीपत शहर शामिल है। अगले 24 घंटों में 204.4 एमएम बारिश होने की बात मौसम विभाग द्वारा कही गई है। इसी के चलते इन इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में भी बारिश होगी। जिसको लेकर एके सिंह ने जानकारी दी कि मानसून टर्फ अपनी सामान्य अवस्था में है इसलिए हरियाणा के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। इस बार मानसून देरी से आया है, लेकिन इसका मतलब से नहीं ये कम रहेगा। देरी से आने के बाद भी मानसून सामान्य रहेगा। वहीं जब मौसम खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है और भारी नुकसान होने का खतरा रहता है तो रेड अलर्ट जारी कर दिया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि, जब भी कोई चक्रवात अधिक गति के साथ आता है तो मौसम विभाग की ओर से तूफान की रेंज में पड़ने वाले इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया जाता है। ऐसे में प्रशासन से जरूरी कदम उठाने हेतु भी चेता दिया जाता है।
Aluminium scrap traceable documentation Aluminium recycling procedures Metal recycling processing