सत्यखबर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में आई बाढ़ के चलते 221 से अधिक लोग उदयपुर उपमंडल में विभिन्न जगहों पर फं से हुए हैं। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी भी फंसे लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। उदयपुर उपमंडल में फंसे लोगों में बाहरी राज्यों से 30 से अधिक पर्यटक शामिल हैं। इनमें कुछ महिलाएं व छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा सब्जियों का कारोबार करने वाले व्यापारी भी अपने वाहनों के साथ ग्रामीण इलाकों में फं से हुए हैं। जिला प्रशासन, डीसी व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में इन जिलों में आज जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वहीं बाहरी राज्यों से लाहौल पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि बारिश और बाढ़ की वजह से वे यहां फं से हुए हैं। स्थानीय लोगों की ओर से मदद मिली है, लेकिन यहां पर सभी लोग परेशान हैं। पर्यटकों ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वहीं उदयपुर उपमंडल में विभिन्न जगहों पर फंसे हुए लोगों को लाहौल घाटी से बाहर निकालने के लिए प्रदेश सरकार से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी गई है। हेलीकॉप्टर से प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं और बच्चों का रेस्क्यू किया जाएगा। शुक्रवार को भी जिला का मौसम खराब बना हुआ है।
जिसके चलते हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने की संभावना भी काफी कम है। डीसी लाहौल-स्पीति नीरज कुमार का कहना है कि उदयपुर में फंसे हुए सभी पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर हैं। उन्हें खाने-पीने की चीजें भी मुहैया करवाई गई हैं। जल्द ही सभी सडक़ मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा और यहां फंसे लोगों को घाटी से बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं हिमाचल में बाढ़ में फंसे लोगों के परिजनों को यह सूचना मिलते ही वह काफी चिंतित हैं। इनमें से कई रसूखदारों ने अपने प्रदेश की सरकार को हिमाचल सरकार से बात कर उनके परिजनों को बाढ़ से शीघ्र सुरक्षित निकलवाने को कह दिया है।
Aluminium recycling plant operations Aluminium recycling waste optimization Recycling process optimization
Scrap metal dealer Ferrous material stockpiling Iron scrap recuperation
Ferrous material collaborations, Iron waste recovery and reprocessing, Scrap metal quality assurance