सत्य खबर, पानीपत
अपने ब्यानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट एक बार फि र से चर्चा में है। कारण उन्होंने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर के दर्ज करवाया है। बता दें कि सोनाली फोगाट ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। जिस मामले में मिलगेट थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में संत नगर निवासी भाजपा नेता एवं सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट ने बताया कि वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी शेयर करती हैं।
शिकायत में सोनाली फोगाट ने बताया कि करीब 10 दिन से कुछ लोग फेसबुक पर उन पर अभद्र कमेंट कर रहे थे। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। इन टिप्पणियों से वह और उनका परिवार मानसिक परेशानी में है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 509 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोनाली फौगाट के नीजि सचिव सुधीर सांगवान ने बताया कि हमने 17 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें कुछ राजनीतिक लोग भी हैं।
यह भी पढ़े:- पूर्व सांसद पप्पू यादव ने जेल में शुरू की भूख हड़ताल, जानिए क्यों
उल्लेखनीय है कि सोनाली फोगाट का एक वीडियो 2020 में काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह मार्केट कमेटी के सचिव को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही थी। यह मामला काफी दिन तक सुर्खियों में रहा था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें भी हुई। विवाद के बाद मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह का हिसार से तबादला हो गया था। फि लहाल यह मामला अदालत में चल रहा है। इसके अलावा पिछले महीने सोनाली फोगाट ने फेसबुक पर दुष्यंत चौटाला का विरोध करने वाले लोगों पर सवाल उठाए थे। जिसमें वह कह रही थी कि आपने दुष्यंत का क्या उखाड़ लिया। वह अपने कार्यक्रम करके लौट गया। यह वीडियो भी काफी वायरल हो गया था। हालांकि इससे पूर्व सोनाली फौगाट के टिक टाक वीडियो भी बहुत ही ज्यादा वायरल होते थे। टिक टाक से वह स्टार बनी थी तथा बाद में कई सीरियल भी किए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्रोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें वह हार गई थी तथा कुलदीप बिश्रोई जीते थे।
Bulk aluminium scrap processing Scrap aluminium business opportunities Metal scrap reclamation facilities