हरियाणा

बी.पी.एल. सर्वे को लेकर एस.डी.एम. ने ली ग्राम सचिवों की बैठक

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के बी.डी.पी.ओ. कार्यालय में वीरवार को एस.डी.एम. मनदीप कुमार ने बी.पी.एल. सर्वे को लेकर ग्राम सचिवों की बैठक ली। इस मौके पर एस.डी.एम. ने सर्वे कार्य की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में एस.डी.एम. मनदीप कुमार ने कहा कि बी.पी.एल. सर्वे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी ग्राम सचिव बी.पी.एल. सर्वे में निष्पक्ष होकर कार्य करें।

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

एस.डी.एम. ने बताया कि बी.पी.एल. सर्वे की दो लिस्टें जारी हो चुकी हैं। पहली लिस्ट में 524 फॉर्म थे, जिनके सर्वे में 52 पात्र मिले हैं और दूसरी लिस्ट के 641 फार्मों के सर्वे में 30 व्यक्ति योग्य पाए गए हैं। उन्होंने ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि वे सही ढंग से बी.पी.एल. फार्म भरकर अपने जे.ई. को चेक करवाएं।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

Back to top button