सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
भारतीय संस्कृति में वृद्धों की सदा ही सम्मान मिलता रहा है। हमारे समाज मे इन्हें घर की नींव कहा जाता है, लेकिन अफसोस आजकल की भौतिकवादी दुनिया में व्यक्ति जहां आधुनिक वस्तुओं का इस्तेमाल करने लगा है, वहीं संस्कारों के प्रति उसकी आस्था पीछे छूटने लगी है। मां-बाप उसे अब बोझ लगने लगे हैं और उन्हें साथ रखना अब वो अपना दायित्व नहीं, अपितु मजबूरी समझने लगा है। ये कथन दिल्ली हाऊसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लि. के चेयरमैन राजेश ने श्री राधेश्याम गऊ आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में वृद्धाश्रम के शिलान्यास पर आयोजित कार्यक्रम में कहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम यज्ञ से किया गया। जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका रमेश गर्ग ने की। ततपश्चात भूमि पूजन का कार्य रामकुमार गोयल और सौरभ गर्ग ने संपन्न किया। ट्रस्ट के सचिव राजेन्द्र पाल ने मंच संचालन करते हुए कहा कि समाज के बुजुर्गों का सम्मान बनाये रखने और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सुदर्शन सिंगला, भारतभूषण गर्ग, सुरेश पप्पू, अमित गोयल, हंसराज समैण, अनिल जिंदल, पवन मित्तल, संजय चौधरी, जयप्रकाश जैन आदि मौजूद थे।
वृद्धाश्रम में बनाये जायेंगे 14 कमरे
रमेश गर्ग ने बताया कि वृद्धाश्रम की इमारत तीन मंजिला होगी। जिसमें आरोह-अवरोह के लिए सीढिय़ों के साथ-साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रथम तल पर 14 कमरे, रसोई घर, भोजन कक्ष, कार्यक्रम के लिए हॉल तथा मन्दिर का निर्माण किया जाएगा। वहीं बुजुर्गो के घूमने-योगाभ्यास करने हेतु पार्क की व्यवस्था भी होगी।
Aluminium scrap supply management Aluminium scrap mechanical treatments Metal waste recycling services