सत्यखबर सफीदों, (महाबीर) – सामाजिक संस्था जेसीज के मण्डल निदेशक अशोक माटा ने अपनी बेटी हनिका का पहला जन्मदिवस स्कूली बच्चों के साथ मनाया। अपनी लाडो का जन्मदिन मनाने के लिए अशोक माटा अपने जेसीज सदस्यों को साथ लेकर उपमंडल के गांव रोजला स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे और विद्यार्थियों में गर्म वस्त्र व जूतों का वितरण किया। अपने संबोधन में अशोक माटा ने कहा कि बेटी हनिका के जन्म के उपरांत उन्होंने मन बना लिया था कि वे उसका जन्मदिवस लीक से हटकर मनाएंगे और उसी के अनुरूप उन्होंने यह जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मनाया है।
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व जेसीज अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि हम सभी को इसी तरह से अपने बच्चों के जन्मदिन या किसी खास अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ मनाना चाहिए। जेसीआई का मानना भी है कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है। इसी सिद्धांत को मानते हुए जेसीआई सफीदों समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों की अलग-अलग प्रकार से सहायता करती रहती है।
इस अवसर पर हनिका के दादा जयदेव माटा, जेसीआई सफीदों के प्रधान विनोद जैन, नवनिर्वाचित प्रधान गौरव थनई, जयदेव माटा, अशोक माटा, रवि थनई, विनोद कंसल, भारत भूषण माटा, मनीष गुप्ता, ललित थनई, अरुण कंसल, नरेंद्र बराड़ के अलावा विद्यालय के मुख्याध्यापक भीम शर्मा, अध्यापक सुरेश कुमार, अशोक कुमार, यशवंत, जगजीत व जयभगवान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
Aluminium recycling industry expertise Aluminium scrap environmental stewardship Metal waste reusability