सत्य खबर
अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज को देखें तो कुछ ऐसा ही पता चलता है। वो अभी अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। जहां से उनकी ये तस्वीरें सामने आई हैं।
तस्वीरों में अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट और पीच कलर की डंगरी पहनी हुई है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ढेर सारी सूरज की रोशनी’।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a3-%e0%a4%a7%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/
अनुष्का की तीनों तस्वीरों की बात करें तो एक में वो खड़ी हैं और सनसाइन का आनंद ले रही हैं। दूसरी तस्वीर में बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। आखिरी तस्वीर में अनुष्का नीचे देख रही हैं जैसे वो ताजी हवा ले रही हों। अनुष्का की इन तस्वीरों पर ढेरों कमेंट्स और लाइक्स आए। आयुष्मान खुराना, कीर्ति सेनन, कियारा आडवाणी सहित अन्य ने लाइक किया।
बता दें कि विराट इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर साझा की जिसमें खूबसूरत सनसेट है। विराट और अनुष्का रोमांटिक अंदाज में अटलांटिस द पाम, रिजॉर्ट्स के सामने समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आए।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कुछ समय पहले एलान किया था कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी थी। अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं हालांकि वो अपने प्रोडक्शन हाउस में काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज पाताल लोक, फिल्म बुलबुल का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा।
Aluminium waste repurposing Scrap aluminium business strategies Metal waste reuse