हरियाणा
भगत सिंह चौक पर हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने शहीदों को नमन् कर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को याद किया
सत्यखबर,सिरसा (रवि शर्मा )
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि देश के शहीद देश की बहुत बड़ी धरोधर होते है। महान अमर सपूत एंव बलिदानी भगत सिंह के नाम के स्मरण मात्र से ही प्रत्येक भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है.आजादी की लड़ाई में समूचे दौर में अपनी जान पर खेलकर, आजादी की शमा जलाए रखने वाले यौद्धाओं की लंबी कतार है देश के नौजवानों के लिए नई जागृति और युग चेतना के प्रतीक उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा और उनके देशभक्ति के जज्बे को सलाम किया जाता रहेगा। और आने वाली पीढ़ियों इन शहीदो को याद रखेगी। हमें शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें आज मरना नहीं देश के लिए जीना है। शहीदों का यही सन्देश है