सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: भागवत कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में हमे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर हमारी सोच पोजिटिव बनी रहती है। यह वक्तव्य जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल ने आज यहा श्री राधे कृष्ण सेवा समिति द्वारा कृष्णा कालोनी में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा ज्ञानयज्ञ में मुख्यअतिथि के तौर पर बोलते हुए दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मदन लाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल जांगडा, महिला प्रमुख हेमलता जांगडा, बलजीत सिहाग इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि इस श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु गण पहुंच कर कथा का आनंद ले रहे हैं यह अच्छी बात है।
यह भी पढ़ें:- गृह मंत्री नरोत्तम का कांग्रेस पर तंज- हमारे सीएम जनता के दर्शन करते हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो जैकलीन के दर्शन करते थे
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय निकालकर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए और प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस भागवत कथा में राधे कुण्ड वृंदावन से आये पंडित गिरधारी लाल उपाध्याय भागवत कथा कर रहे हैं। सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे हर रोज कथा ज्ञान का आनन्द ले रहे है। इस अवसर पर उपाध्याय ने कहा कि इस कलयुग में भगवत कथा के सुनने से ही जीवन में कल्याण संभव हो सकता है क्योंकि आदमी इस युग में जितना ज्यादा भगवान की भक्ति में लीन रहेगा उतना उसको अपनी आत्मा में शांति का एहसास होगा। आज के युग के लोग भगवत कथा के बिना भटक रहे है मनुष्य को अपने जीवन में भगवत कथा के अंदर जो भी बातें बताई जाती है। उसका ध्यान से सुनकर उसका अनुसरण करना चाहिए।
Aluminium recycling procedures Eco-conscious aluminium recycling Metal waste reduction