हरियाणा

भाजपा का रामराज का वादा था और ले आई राक्षसराज – जयहिन्द

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मुख्यमंत्री खट्टर को घेरते हुए कहा कि खट्टर सरकार को पांच साल हो गये है लेकिन आज तक पांच काम नही किये है। सिर्फ घोषणा की गई, रिबन काटे गये, पत्थर लगाये गये लेकिन घोषणा पूरी एक भी नही हुई। प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी के नाम शोषण किया गया। पीएचडी धारक युवाओं को चपरासी की नौकरी दी गई और खट्टर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। आज तक एक भी ऐसा पेपर नही हुआ है जो लिक न हुआ हो। चपरासी से लेकर जज तक के पेपर लिक हुए। प्रदेश में बेरोजगार दिन बे दिन बढ़ रहे है।

प्रदेशाध्यक्ष ने खट्टर सरकार के विकास की कलई खोलते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा के भाईचारे का सत्यानाश करने का काम किया। मनोहर सरकार ने हरियाणा में काम नही काण्ड किये है। स्मार्ट सिटी के नाम पर हरियाणावासियों को ठगा है। एक आम जन को मुलभुत सुविधाए चाहिए जो खट्टर सरकार पांच साल में सिर्फ कागजों में दे पाई है जमीनी स्तर पर हकीकत भयावह है। प्रदेश में सबसे बुरा हाल किसान व् मजदूर वर्ग का है। किसानो से ब्लैंक चेक लिए गये। फसल बिमा के नाम पर अपनी चहेती कंपनियों के खजाने भरे गये। प्रदेश ने न जाने कितने ही किसानों ने कर्ज के बोझ से आत्महत्या की।मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने के नाम पर महज आठ से दस हजार रूपये मिल रहे है।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

प्रदेश की सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए जयहिन्द ने कहा की आज प्रदेश में आम आदमी इतना डरा हुआ है कि अपने घर से बाहर निकलते हुए दस बार सोच रहा है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप , महिलाओ के साथ छेड़खानी जैसे संगीन अपराध खुले आम हो रहे है। अब तक दुष्कर्म के 4947 मामले दर्ज हुए है जिसमे से 3674 केस बच्चियों के साथ दुराचार के है। ये आंकड़े ही साफ़ कर रहे है कि प्रदेश में महिलाये कितनी सुरक्षित है। भाजपा सरकार में रामराज नही राक्षसराज आ गया है। दूसरी तरफ नशे का कारोबार दीमक की तरह प्रदेश के युवाओं को खोखला करने का काम कर रहा है। दूध से ज्यादा शराब की दुकाने है।

जयहिन्द ने आगे कहा कि भाजपा सरकार घोटालों की सरकार है जो अपने भ्रष्ट विधायको , मंत्रियों व् नेताओं को बचाने के लिए कुछ अफसरों को बलि का बकरा बना रही है। जब माननीय हाईकोर्ट के जजमेंट में भी ये साफ़ –साफ़ लिखा हुआ है कि बिना मुख्यमंत्री कि सहमति के ये घोटाला नही हो सकता। तो मुख्यमंत्री खट्टर कौनसे इमानदारी का मोड बांध घूम रहे है। सरकारी स्कूलों-अस्पतालों का भट्टा बैठा दिया। बिजली और पानी के बिल आम जनता की कब में आग लगाने वाले है। भाजपा पार्टी तो अमीर है लेकिन जब जनता के लिए काम करने का समय आता है तो भाजपा सरकार गरीब हो जाती है।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button