हरियाणा

भाजपा के शासन में देश का संविधान खतरे में है : वरूण चौधरी

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। अम्बाला लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वरूण चौधरी, एचपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर व विधायक शैली चौधरी ने हलका नारायणगढ़ के गांव धनाना, जटवाड़ व रायवाली में जनसभाएं कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। वरूण चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में देश का संविधान खतरे में है। सरकार से किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर आदि हर वर्ग के लोग परेशान हैं और किसी की कोई सुनवाई नहीं है। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं दिया जा रहा व शुगर मिल से गन्ने की पेमेंट लेने के लिए किसानों को धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले दस साल में लोकसभा में अम्बाला लोकसभा क्षेत्र की आवाज नहीं उठाई गई। हमने किसानों की आवाज को विधानसभा में उठाया। जनता के आशीर्वाद से सांसद बनने के बाद वे जोर शोर से संसद में भी जनता की आवाज को बुलंद करेंगे ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो सके।

Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या
Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या

रामकिशन गुज्जर ने कहा कि जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि वरूण चौधरी हलका नारायणगढ़ से सबसे अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी है कि मनरेगा के तहत 400 रूपये मजदूरी दी जायेगी, 25 लाख रुपये तक उपचार नि:शुल्क किया जायेगा, सरकारी रिक्त पदों की भर्ती की जायेगी व अग्निवीर योजना समाप्त कर दी जायेगी। विधायक शैली चौधरी ने लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

Back to top button