हरियाणा

भाजपा के सदस्य बंनने में कांग्रेस वोटर भी ले रहे रुचि : मोहन लाल बड़ौली

 

सत्य ख़बर,नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को आने वाले निकाय अथवा अन्य चुनाव, संगठन और सरकार में राजनैतिक पदों पर प्राथमिकता दी जाएगी। श्री बड़ौली सोमवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पत्रकारों के समक्ष अपना वक्तव्य दे रहे थे।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गतदिनों हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 55 लाख 54 हजार वोट मिले थे। भाजपा ने प्रदेश में इससे भी ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश की 90 विधानसभाओं में कुल 20 हजार 629 बूथ हैं, भाजपा ने प्रत्येक बूथ में कम से कम 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में 23 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में 26 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक में 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश के पांच विधानसभा क्षेत्र अपना लक्ष्य पूरा कर चुके हैं। इनमें से गुरूग्राम में 1 लाख 5 हजार, करनाल में 5500, हिसार में 54 हजार, रोहतक में 52 हजार और यमुनानगर में 52 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान आगामी पांच दिसंबर तक जारी रहेगा।

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देने वाले मतदाता पछता रहे हैं। कांग्रेस के मतदाता भी बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को वोट देने वाले लोग सदस्य बनने के लिए खुद भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान वे अनेक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर चुके हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने सदस्य बनाने में अहम भागीदारी निभाने वाले टॉप टेन कार्यकर्ताओं को उनके घरों में जाकर सम्मानित भी किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आगामी नौ दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत के दौरे पर आ रहे हैं। श्री मोदी को सुनने के लिए प्रदेश भर से लाखों की संख्यां में महिलाएं पानीपत पहुंचेंगी। उस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की महिलाओं को लाभ देने और स्वावलंबी बनाने वाली एलआईसी की बीमा सखी योजना की शुरूआत करेंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि इस सखी योजना के माध्यम से न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button