हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के आगमन पर होगा भव्य स्वागत:कमल यादव

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मिशन मोड़ पर काम कर रही है। 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली प्रदेश में लगातार प्रवास कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के साथ-साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। आज की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, सदस्यता अभियान के सह संयोजक हरविंद कोहली, रामबीर भाटी व जिले के पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

 

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज की बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के गुरुगाम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के गुरुग्राम बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि गुरुग्राम जिला में सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है। हर रोज हजारों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया हुआ है जिसे कार्यकर्ता पूरा करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी पवन यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला सदस्यता टोली, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Back to top button