सत्यखबर, शिमला
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के बीच संगठन में अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों का संज्ञान लेते हुए सात महिला नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
ये भी पढ़ें… कुंवारा बताकर फौजी ने की शादी, पहली पत्नी और बेटी की जानकारी मिलने पर फेसबुक फ्रेंड ने दर्ज करवाया केस
जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, जुब्बल-कोटखाई मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, जुब्बल-कोटखाई मंडल महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा, विशेष आमंत्रित सदस्य मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Scrap metal shredding (including aluminum) Aluminum recyclers Metal reclaiming and repurposing