सत्यखबर,चंडीगढ़
भारतीय सैन्य अकादमी में बारिश के बीच शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इस बार 341 भारतीय और 84 विदेशी कैडेट्स पास आउट होकर अफसर बने हैं। भारतीय सेना में अफसर बने 38 हरियाणा के जैंटलमैन कैडेट भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार भी परेड में कई तरह की पाबंदियां रखी गई थी। जिसके कारण पास आउट हुए जेंटलमैन कैडेट्स के परिजन पीओपी में शामिल नहीं हो पाए।
ये भी पढ़े… यूपी में बड़ा सडक़ हादसा, 17 मरे, दर्जनों घायल,जानिए पूरा हादसा
हरियाणा के युवाओं का नाम देश सेवा में हमेशा से ही सबसे आगे रहा है। भारतीय सैन्य अकादमी में भी हरियाणा के जेंटलमैन कैडेट्स बड़ी संख्या में प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में शामिल होते रहे हैं। इस बार भी 341 जेंटलमैन कैडेट्स में 38 कैडेट हरियाणा के ही रहे। देशभर में देखा जाए तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 66 जैंटलमैन कैडेट पास आउट हुए हैं।
इसके अलावा उत्तराखंड से 37, पंजाब से 32, बिहार से 29, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से 18, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से 16, मध्य प्रदेश से 14, पश्चिम बंगाल 10 केरल 7, झारखंड और मणिपुर से 5, नेपाल के मूल निवास वाले भारतीय 2, तेलंगाना से 2, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, लद्दाख, उड़ीसा, तमिलनाडु और त्रिपुरा से 1 शामिल हैं।
Aluminium scrap end-of-life management Aluminium scrap processing techniques Non-ferrous scrap metal