हरियाणा

भारत के लिए प्रेरणा के स्त्रोत थे राजीव गांधी – शेरी

सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – कांग्रेस हरियणा किसान सैल अध्यक्ष शेर प्रताप सिंह शेरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी भारत देश लिए प्रेरणा स्त्रोत थे ओर आज कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के बताए गए रास्ते पर चलेगें। भारत देश की जनता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने कम्प्यूटर युग का जो सपना देखा था,वह पूरा भी हुआ है। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्वासुमन पुष्प अर्पित करके श्रद्वांजलि दी। शेरी ने उपरोक्त विचार कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को कहें। शेरी ने कहा कि कम्प्यूटर युग शुरू हुआ वह राजीव गांधी की देन है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के मन में देश के सम्पूर्ण विकास करवाने का जो जज्बा था वह आज के नेताओं में कहीं दिखाई नही दे रहा। उन्होंने ने बताया कि दिवंगत राजीव गांधी की माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने देश के लिए जहां शहादत देने का काम किया वहीं राजीव गाँधी भी उस समय देश के लिए शहीद हुए जब देश की जनता को उनके नेतृत्व की अत्यंत आवश्यकता थी। उन्होनें कहा कि आज राजीव गांधी को शहादत दिए 26 वर्ष गुजर गए परंतु आज भी देश की जनता उनके विचारों को भुला नही पाई है,ऐसे नेता को देश की जनता सदैव याद करती रहेगी।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button