सत्यखबर
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा में भी किसान संगठन भारत बंद में शामिल हाे रहे हैं। राज्य में रोहतक सहित कई इलाकाें में सुबह से हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। इससे यात्री भटकने को मजबूर हैं। किसान कई जगहाें पर सड़कों पर आ गए हैं। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर अधिक दिख रहा है। रेल सेवा पर भी असर पड़ा है। कई जगह किसान रेल ट्रैक पर बैठ गए हैं।
यह भी पढ़े… सोनीपत से गुजरने वाले केजीपी और केएमपी पर किसानों ने लगाया जाम
सिरसा में बस स्टैंड के बाहर किसान जाम लगाए बैठे गए और इस वजह से बस सेवा प्रभावित हुई है। राज्य में कई अन्य जगहाें पर किसानों ने बसों का संचालन रोक दिया। हिसार जिले में नारनौंद सहित कई जगहों पर किसानों ने सड़कों काे जाम किया है। सिरसा सहित कई शहरों में बजार बंद हैं। किसान संगठन अलग-अलग टोलियां बनाकर बाजारों में घूम रहे हैं और बंद की अपील कर रहे हैं।
रोहतक में सुबह से ही हरियाणा बसें नहीं चल रही हैं। पहले कहा गया था कि हरियाणा रोडवेज की बसें दिन में 12 बजे से दो बजे तक नहीं चलेंगी, लेकिन अधिकतर जगहाें पर सुबह से ही बसें नहीं चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है और वे भटकने को मजबूर हैं।
Aluminium scrap business development Aluminium scrap reuse methods Metal waste reclaiming solutions