सत्य खबर, नई दिल्ली
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 55वां दिन है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों देश किसी स्थायी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना भी डटकर मुकाबला कर रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि मारियूपोल शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है हालांकि, यूक्रेन ने इससे इनकार किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मारियूपोल में हालात जरूर कठिन हैं लेकिन अभी यहां हम रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
अब देहरादून से मंसूरी का सफर होगा आसान व मजेदार, जानिए कैसे
बूचा नरसंहार के आरोपी को पुतिन ने किया सम्मानित
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के बूचा शहर में क्रूरता करने के आरोपी को मानद उपाधि से सम्मानित किया। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यूक्रेन के बूचा शहर में बड़े पैमाने पर कब्रें और शव पाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद से दुनियाभर में इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच कराने की मांग उठाई गई थी।
लविव में रूसी सेना ने किया हमला, 7 की मौत, 11 घायल
यूक्रेनी शहर लविव में रूसी सेना ने हवाई हमला कर दिया है। इस हमले में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए हैं।
यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन जाने की योजना टाल दी है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाइडन से कीव आकर रूसी लड़ाई के खिलाफ समर्थन देने के लिए कहा था और यहां की ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था।
जल्द ही यूक्रेन पर ‘परमाणु’ हमला कर सकता है रूस
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि दुनिया को रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए। देश की राजधानी कीव में बोलते हुए जेलेंस्की ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का भी उपयोग कर सकते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना डोनबास में नए हमले की तैयारी कर रही है। सैनिकों और हथियारों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।
Scrap aluminium alloying Aluminum recycling facility Metal refuse reclamation
Scrap metal repurposing innovations Ferrous material cost management Iron scrap processing facility
Ferrous material recovery and reuse, Iron recyclable waste, Metal recycling industry updates