सत्यखबर, दिल्ली
चंद्र गहण भारत में भी शुरू हो गया है। सदी का सबसे लंबा ग्रहण करीब 6 घंटे 2 मिनट तक रहेगा। यह साल 2021 के आखिरी चंद्र ग्रहण है। ये चंद्र ग्रहण अपने साथ एक बेहद खास संयोग लाया है। आज के आंशिक चंद्र ग्रहण को 1.000 सालों में लगने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। हालांकि, ये आंशिक चंद्र ग्रहण है, जिसकी वजह से सूतक मान्य नहीं होगा और ये भारत के बहुत कम हिस्सों से ही दिखाई देगा. यह ग्रहण 80 सालों बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। 15वीं सदी के बाद सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्यादा होने के कारण चंद्र ग्रहण की अवधि ज्यादा रहेगी। आंशिक चंद्र ग्रहण हिंदू कैलेडंर की तिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के शुक्ल पक्ष में शुरू हुआ ये ग्रहण 4 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर के इंफाल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए दिखेगा। इसके साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भी ग्रहण नजर आएगा।
ये भी पढ़ें… पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, बोले…
आंशिक चंद्र ग्रहण भारत समेत अमेरिका, आस्ट्रेलिया और यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. आज का चंद्र ग्रहण आंशिक है लेकिन इसका 97 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा. करीब एक घंटे में चंद्र ग्रहण अपने चरम पर होगा। इसके बाद धीरे-धीरे चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर निकलने लगेगा। यानी ग्रहण समाप्ति को ओर बढ़ने लगेगा।
Copper scrap market demand Copper scrap price analysis Metal compaction services
Copper cable scrap resale, Metal recycling facility, Copper scrap industrial applications
Metal reutilization facility Ferrous material yard security Iron raw material procurement
Ferrous material products, Iron reclaiming, Metal scrap supply chain