प्रतिदिन 3०० किसानों की खरीदी जाएगी सरसों की फसल
सत्यखबर, जींद: डीसी डॉ० आदित्य दहिया ने कहा कि किसानों को मंडियों में फसल बिक्री के दौरान कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत 5896 किसानों ने सरसों की फसल का ब्यौरा दर्ज करवाया है। इन सभी किसानों को फसलों को व्यवस्थित तरीके से खरीदने के लिए तमाम प्रबंध पूर्ण किये जा चुके हैं। जींद,जुलाना तथा उचाना की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद का कार्य किया जा रहा है। इन मंडियों में प्रतिदिन 3०० किसान अपनी सरसों की फसल की बिक्री कर सकते है। डॉ० आदित्य दहिया ने शुक्रवार को एक बातचीत के दौरान बताया कि 8 प्रतिशत तक नमी वाली सरसों की खरीद तुरन्त की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में फसलों को सुखाकर लाएं ताकि उन्हें बिक्री में कोई परेशानी आडे न आए। साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से किसानों को बचाने के लिए मंडियों में सेनेटाईजर वा मास्क की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा जींद व उचाना की अनाज मंडियों में हैफड द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है तथा जुलाना की अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा फसल की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 2० अप्रैल से गेंहू की खरीद का कार्य भी होने जा रहा है 19 अप्रैल तक किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा योजना के तहत फसल का पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकृत किसानों की फसलों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष गेंहू की खरीद के लिए किसानों की सुविधा अनुरूप अस्थाई फसल बिक्री केन्द्र स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक 7० हजार 143 किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत अपनी गेंहू की फसल का पंजीकरण करवा चुके हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से किसानों को दूर रखने के लिए जिला की अनाज मंडियों में कई एतिहातिक कदम उठाए गए है। मंडियों में प्रत्येक किसान के लिए चिन्हित कर अलग-अलग जगह निर्धारित की गई है। किसान इन निर्धारित जगहों पर अपनी फसल क ो उतारकर बिक्री करेेंगे। उन्होंने बताया कि फसल बिक्री के लिए समय व संख्या भी निर्धारित की गई है। किसान सुबह के सत्र में प्रात: 8 बजे से दो बजे तक तथा सांयकालिन सत्र में दो बजे से रात 8 बजे तक फसलों की बिक्री कर सकते हैं। सुबह व सायं के सत्र में कुल 1०० किसान फसल बिक्री कर सकते है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला की तीनों अनाज मंडियों में 3 हजार 86० किव्वैंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दी एक लाख 56 हजार 367 रुपये की मदद
छोटू राम किसान कॉलेज ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में एक लाख 56 हजार 367 रुपये की सहायता राशि भेंट की है, जिसका चैक किसान कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ एसएस मलिक ने उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया को सौंपा गया। उपायुक्त डॉ आदित्य दहिया ने छोटू राम किसान कॉलेज की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं व सामथ्र्यवान लोगों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए। नोवल कोरोना वायरस-19 के संक्रमण की रोकथाम व जरूरी उपायों आदि के लिए सबको अपने सामथ्र्य अनुसार मदद करनी चाहिए।
Scrap aluminium industry standards Aluminium reclaimed materials Metal waste recycling company