कोरोना की बढ़ती गति को रोकने के लिए और कोरॉना संक्रमण की बढ़ती चैन को तोड़ने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कदम उठाए जा रहे है जब अब मुख्य प्रधान शिवराज सिंह चौहान ने रात्रि कर्फ्यू के आगे वीकेंड कर्फ्यू लागू किया है। जहां सप्ताहांत सम्पूर्ण लोकड़ाउन का पालन किया जाएगा। जिसके अंत की कोई निश्चित सीमारेखा तय नहीं कि गई है। शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरी इलाकों में लॉकडाउन होगा। बड़े शहरों में कंट्रीब्यूशन जोन भी स्थापित किया जाएगा।
कोरोना से बचने की पूरी कोशिश कर रहे मध्यप्रदेश में कल 4043 केस संक्रमण के दर्ज़ हुए। इस तरह राज्य में कुल केसो की संख्या 3,18,014 पाई गई है। मध्यप्रदेश में 2,87,869 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं, जिसमें से पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 2,126 मरीज़ ठीक हुए है।
इंदौर के केस कल के 866 मामलो के साथ 74,895 हो गया है। जहां भोपाल 618 केसो के साथ 55,255 पहोंचा है। इंदौर में मृत्यु की कुल संख्या 981 और भोपाल में कल एक और मृत्यु के साथ 641 हुई है।
अभी इंदौर में 6,281 सक्रिय मामले है। जबकि भोपाल में 4,681 केस सक्रिय है। मध्यप्रदेश में 31 मार्च को 22,503 ताज़ा केस दर्ज़ हुए और 100 मौते भी शामिल है। 33,419 नए टेस्ट साथ, राज्य में कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 65.95 लाख को पार कर गई है।
Aluminium foil recycling Scrap aluminium ferrous metal Scrap metal commerce