सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
आर्य समाज के तत्वाधान में महर्षि दयानन्द जन्मोत्सव व बोधोत्सव का 18 से 21 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। आर्य समाज के प्रधान इन्द्रजीत आर्य, मंत्री विजय कुमार आर्य व कोषाध्यक्ष अश्वनी आर्य ने बताया कि स्वामी दयानन्द के जन्मोत्सव पर पूरे शहर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ-2 जन्मोत्सव व बोधोत्सव पर विशेष यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। इस शुभावसर पर वेदों दर्शनों तथा व्याकरण के मूर्धन्य विद्वान प्रवचनकश्र्रा आचार्य वेदप्रकाश श्रोत्रिय दिल्ली से व भजनोपदेशक भानूप्रकाश शास्त्री पधार रहे है। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ भजन व प्रवचन रात्रि 8.30 से 10.30 बजे तक भजन व प्रवचन होगा। बोधोत्सव 21 फरवरी को सभी आर्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा ऋषि के जीवन पर आधारित भजन, गीत व पाखंड अंध विश्वास के विरूद्ध लघु नाटिका का मंचन भी किया जाएगा।
Aluminium scrap disassembly Aluminium aerospace parts scrap recycling Metal waste reclaiming solutions