मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के गीता कॉलोनी इलाके में गुरुवार रात लोगों की भीड़ ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। देश विरोधी नारे लगाए जाने की इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल बीती रात थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के गीता कॉलोनी में मोर्रहम को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
तभी इकठ्ठा हुए लोगों के भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया।
जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन ही एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने रात में ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पास घटनास्थल का पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी का वीडियो भी मौजूद है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले के बाद व पहले हो चुके कई मामलों के दौरान यह देखने में आया है कि भारत में अब भी कुछ पाकिस्तान समर्थक हैं जो मौका मिलते ही पाकिस्तान को जिंदाबाद बताने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
Aluminium scrap smelting Scrap aluminium trading Metal scrap recycling center