सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के हरियाणा प्रदेश के संयोजक अकबर खान राणा ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध ना केवल भारत के लोगों के लिए बल्कि विश्व शांति के लिए एक अद्भुत संदेश दे गए। उनके संदेश में हिंसा का कोई स्थान नहीं बल्कि प्रेम सहिष्णुता और दयाभाव विद्यमान है। ऐसे सच्चे संतो व अवतारों के बताए गए रास्ते पर चलकर हम ना केवल अपना जीवन बल्कि देश और समाज के हित में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। अकबर ने कहा कि साधु संत फकीर या अवतार किसी एक जाति या धर्म के नहीं होते। बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए इंसानियत का संदेश लेकर आते हैं। इसलिए हमें इनका दिल से आदर करना चाहिए एवं इनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए, ताकि समाज में शान्ति और सौहार्द बना रहे। इन महान शख्सियतों ने ना केवल एकता और भाईचारे की बात की है बल्कि समाज में फैली बुराइयों को हटाने और स्वस्थ सामाजिक जीवन जीने की कला हमें सिखाई है। यह बात अलग है कि कुछ स्वार्थी तत्व अपनी रोटियां सेकने के लिए आज भी समाज को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बहकावे में न आकर हमें महात्मा बुद्ध द्वारा बताए गए देशप्रेम, अहिंसा एवं इंसानियत के मार्ग पर चलना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap repelletization Advanced aluminium scrap management Sustainable practices in metal recovery