सत्य खबर, सोनीपत, पवन कुमार
महाशिवरात्रि का पर्व देश और प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है| इस दौरान सभी शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है| कई स्थानों पर शिव बारात, शोभायात्रा निकाली गई और मेले का आयोजन किए जा रहे हैं| ऐसे ही सोनीपत के गांव जुआ में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है जहां शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने का वर मांग रहे हैं|
बता दें कि शिव भक्तों के मुताबिक गांव जुआ का ये शिव मंदिर बरसों पुराना है जहां पूजा अर्चना कर जो भी मनोकामना की जाती है| वो पूर्ण हो जाती है| शिवरात्रि के पर्व पर इस प्राचीन शिव मंदिर में जहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया वहीं देसी घी का भँडारा भी लगाया गया|
Aluminum scrap transport Aluminium recycling industry insights Scrap metal pricing