सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – युवा समाजसेवा संगठन की एक बैठक का आयोजन तरावड़ी कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर कश्यप ने की। बैठक में युवा समाजसेवा संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य महिलाओं और लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। बैठक के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवा संगठन के अध्यक्ष शमशेर कश्यप ने कहा कि महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। लेकिन अब महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं डरें नही बल्कि अपराध का डटकर मुकाबला करें।
आज के समय में महिलाओं के अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। अध्यक्ष शमशेर कश्यप ने महिलाओं को सरकारी स्कीमों की जानकारी से भी रूबरू करवाया। इसके अलावा उन्होने बेटी बचाओ अभियान, पौधारोपण, महिलाओं के अधिकारों पर भी बल दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष शमशेर कश्यप, विपिन, अनिल, साहिल, गोपाल, टोनी, सावन, अजय, शीशपाल कश्यप, रेनू, सुमित्रा, बाला, केला, लक्ष्मी, रानी, कमलेश, गज्जो, सुन्दरी देवी व माया समेत कई महिलाएं भी मौजूद रही।
Scrap aluminium environmental impact Scrap aluminium tracking Metal scraps reprocessing