सत्यख़बर डेस्क
आजकल इंसानों को बहुत तरह की बीमारियां होती है। खानपान भी इसका एक मजरूरी कारण है। बहुत नई-नई तरह की बीमारियों के नाम सुनना आजकल आम हो गया है। लोग बहुत समय तक अपनी बीमारी को छुपाए रखते है। जिससे वो बीमारी बाद में खतरनाक हो जाती है।
इन्हीं बीमारियों में एक नाम पित्त की थैली में होने वाली पथरी का भी है। यानी कि गाॅलब्लेडर में स्टोन। गाॅलब्लेडर में स्टोन की मुसीबत हर चार में एक को होती है।
गाॅलब्लेडर से निकले 2,350 स्टोन
अभी तक आपने गाॅलब्लेडर में 20 या 30- स्टोन के बारे में सुना या जाना होगा। लेकिन हाल ही में भारत के कमर्शियल शहर बॉम्बे से एक आश्चर्य वाली खबर आई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने मनमोहन सिंह के पत्र का दिया करारा जवाब,जानिए क्या कहा…
मुंबई की एक औरत के गाॅलब्लेडर से 2,350 स्टोन निकाले गए हैं। जी हा, ये बात एकदम सच है। यहां एक 50 वर्ष की एक औरत के पेट में पीढ़ा की शिकायत थी। महिला ने डाॅक्टर से कॅन्सल्ट किया तो कुछ दवाइयां उसे लिखी गईं। जब दवाइयों से भी पीढ़ा कम नहीं हुई तो ऑपरेशन के लिए बोला गया। मुंबई के भक्तिवेदांता चिकित्सालय में महिला का ऑपरेशन किया गया।
डाॅक्टर हुए आश्चर्यचकित
ऑपरेशन में महिला के गाॅलब्लेडर से 2,350 स्टोन निकाले गए। डाॅक्टर भी ये नजारा देखकर आश्चर्य चकित थे। भारत में इस तरह का ये पहला मामला है जब किसी के गाॅलब्लेडर इतने स्टोन निकले है। अस्पताल के लोग भी स्टोन गिनके के थक गए। डाॅक्टर ने बताया कि औरत अब बिल्कुल ठीक है। साथ ही डाॅक्टर ने बताया कि स्टोन 10-12 मिमी. के थे। जिन्हें ३० मिनट के ऑपरेशन के बाद निकाला गया।
Aluminium recycling solutions Aluminum scrap processing equipment Scrap metal processing center