सत्य खबर,चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफ ाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया, लेकिन भारत की जीत का श्रेय मुख्य तौर पर गोलकीपर सविता पूनिया को जाता है। जिन्होंने कुल 9 बेहतरीन बचाव किए।
बता दें कि सविता पूनिया महिला भारतीय हॉकी टीम की सबसे बेहतरीन गोलकीपर हैं। सविता हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्हें दुनिया की नंबर.1 गोलकीपर का खिताब भी मिल चुका है। सविता पूनिया को शूटआउट रोकने में महारत हासिल है। साल 2018 में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। आपको बता दें कि सविता पूनिया सिरसा जिले की इकलौती ऐसी बेटी हैं। जिसे राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं सविता पूनिया की मेहनत और लगन को देखते हुए महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा पहली बार बेटी बचाओ।बेटी पढ़ाओ के तहत जिले की ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। वहीं सविता पूनिया के परिवार के लिए ये उपलब्धि सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने सविता को कई सालों से इसी दिन के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है। सविता के पिता महेंद्र पूनिया ने सविता का एक ही लक्ष्य है की ओलम्पिक में जाकर मेडल लाना। वहीं सविता की मां और उनके पूरे परिवार को इस बार पूरी उम्मीद है कि टोक्यो आलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम परचम लहरा कर आएगी और गोल्ड मेडल लेकर आयेगी।
ये भी पढ़ें :- टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक, ओलंपिक में भारत के नाम हुआ तीसरा मेडल
वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निशा वारसी और नेहा गोयल के परिवार में भी टीम की जीत से जश्न का माहौल है। परिवार ने कहा अब की बार हमारी बेटियां देश के लिए मेडल लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराना सपने जैसा है। जिसे हमारी टीम ने पूरा किया है। निशा के पिता बोले सुबह निशा से बात हुई तो उसने कहा था पापा विश्व चैंपियन से टक्कर है, लेकिन लड़कियों ने अपने खेल के दम पर सबको हैरान कर दिया। उन्होनें कहा कि अब अपनी टीम गोल्ड से एक कदम दूर है और उनकों पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम इंडिया यह एक कदम की दूरी भी सफलता से पूरी करेगी। जिसके लिए देश भी दुआ कर रहा है।
वहीं हरियाणा की तीन खिलाड़ी टीम इंडिया में होने के चलते हरियाणा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके अलावा अपनी टीम हाकी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाई का ऐसा तांता लगा हुआ है कि एक संदेश पढ़ा नहीं जाता तभी दूसरा आ जाता है। बधाई देने वालों में पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजजू, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कृष्ण पाल गुर्जर, खिलाड़ी गीता फौगाट, योगेश्वर दत्त समेत बहुत से नामी-गिरामी खिलाड़ी व नेता शामिल हैं।
Aluminium recycling center Aluminium recycling industry insights Scrap metal sourcing solutions