सत्यखबर, चढ़ीगढ़
बता दे की हरियाणा में मौसम एक बार फिर माैसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सितंबर माह के आखिरी दिनों में वापस लौटने की संभावना है। दूसरी ओर, राज्य में 24 सितंबर से तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस माह के आखिर में राजस्थान से होते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते मानसून की वापसी की संभावना है।
अभी तक प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 14 फीसद कम बारिश हुई है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई जरूर, मगर प्रदेश का एक बड़ा क्षेत्र बारिश से अछूता है। प्रदेश के 22 में से 15 जिलों में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 434.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, मगर अभी तक 374.1 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। गौरतलब है कि 26 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी।
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 24 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील है, इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।
अभी तक के सीजन में बारिश की स्थिति
जिला- बारिश कम हुई (मिलीमीटर)
अंबाला- 35
भिवानी- 44
चंडीगढ़- 4
हिसार- 20
झज्जर- 1
जींद- 27
महेंद्रगढ़- 36
नूंह- 8
पलवल- 23
पंचकूला- 65
पानीपत- 20
रेवाड़ी- 27
रोहतक-56
सोनीपत- 10
यमुनानगर- 10
https://www.youtube.com/watch?v=iANDyJW7OZI
Aluminium scrap stamping Scrap aluminium reutilization Metal scrap yard management