सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सज्जन सिंह नरवाना ने जींद उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के बयान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह कहना कि जींद विधानसभा की हार-जीत का उनकी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, निसंदेह लोकतंत्र के लिए अपमान की बात है। सज्जन ने कहा कि प्रदेश के मुखिया कि यह सोच की जींद के लोगों का यह चुनाव उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, वास्तव में एक बीमार सोच का परिचायक है। प्रदेश सरकार के 4 साल के कुशासन से तंग आकर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को अलविदा करने का मन बना लिया है। आज हरियाणा ही नहीं केंद्र की मोदी सरकार ने भी देश के व्यापारी, कर्मचारी, महिला, युवा, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को लूटने का काम किया है। देश का हर वर्ग आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और आगामी लोकसभा चुनाव में वोट की चोट से भाजपा की देश विरोधी सरकार से बदला लेने का मन बना चुका है।युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर बार-बार धोखा किया जाता है। रोजगार आवेदन के नाम पर महंगी फीस वसूल कर पेपर लीक का बहाना करके नौकरियां रद्द कर दी जाती है।
Scrap aluminum marketing Scrap aluminium legal compliance Scrap metal management solutions