सत्यखबर, जींद, अशोक छाबड़ा
हरियाणा में नए कर्मचारियों की भर्ती पर एक साल के लिए रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी की सुविधा भी बंद कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण सरकार खर्चों में कटौती कर रही है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार अगले कुछ दिनों में राज्य के परिवहन शुरू करने के भी संकेत दिए हैं। हरियाणा में एक साल तक कोई नई भर्ती नहीं होगी। कर्मचारियों को एलटीसी भी नहीं मिलेगा और डीए व इसके एरियर पर भी रोक लगा दी गई है। कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा लोक सेवा आयोग के जरिए पहले से चली आ रही भर्तियों को ही पूरा किया जाएगा। कोरोना से उपजे वित्तीय संकट के मद्देनजर सरकार ने नई सरकारी भर्तियों पर एक साल के लिए रोक लगाने का निर्णय लिया है। सरकार नई भर्ती कर वित्तीय संकट को और नहीं गहराना चाहती। सरकार ने इसके अलावा कर्मचारियों को एलटीसी देने पर भी रोक लगा दी है। अब सरकारी कर्मचारियों को यात्रा करने पर मिलने वाला भत्ता भी आगामी आदेशों तक नहीं मिलेगा। यह कदम भी आर्थिक संकट से उबरने के लिए ही उठाया गया है।
इसके अलावा विभाग कोई नया खर्च नहीं करेंगे। सरकार ने सभी विभागों,आयोग,बोर्ड व निगमों के नए खर्चों पर भी रोक लगा दी है। सरकार की प्राथमिकता कोरोना से निपटने के साथ ही प्रदेश की वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाना है। सरकार सभी अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगाने जा रही है। इसके पीछे मकसद प्रदेश को और वित्तीय बोझ तले न दबाना है। सरकार को अभी तक कोरोना के कारण लगभग 5000 करोड़ से ज्यादा वित्तीय नुकसान हो चुका है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए जुलाई 2021 तक रोके जाने की तर्ज पर ही हरियाणा सरकार भी आगे बढ़ेगी। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का डीए भी एक साल के लिए रोक दिया गया है। एक साल के बाद इसे सुचारू किया जाएगा। एक साल के डीए का एरियर भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। मनोहरलाल ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही है और सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बस एक साल के लिए लगाया गया है। कोरोना संकट के कारण पैदा हालात से निपटने के लिए इस तरह के कदम उठाया जरूरी हो गया है।
जल्द ही जिलों में परिवहन व्यवस्था शुरू-दुष्यंत
दुष्यंत चौटाला ने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा सरकार ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए तमाम कदमों की जानकारी दी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में रेड जोन जिलों में लॉक डाउन जारी रहेगा। इसके बावजूद राज्य में जो इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं वहां गतिविधियां शुरू किए जाने पर विचार किया जा सकता है। वहां आर्थिक गतिविधियां कैसे तेज की जाएं इस पर केंद्र सरकार विचार करे। दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में कई उद्योगों को चलाया गया है। इन उद्योगों में करीब 73 लाख कर्मचारी काम पर वापस लौटे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा हरियाणा में जल्द ही जिलों में परिवहन व्यवस्था शुरू किए जाने की संभावना है। हमने अधिकारियों को इसके लिए योजना बनाने के लिए कहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा क आज हर राज्य को आर्थिक मदद की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी से आज बात के बाद उम्मीद है कि अगले 4-5 दिनों में हरियाणा में उद्योगों के रिवाइवल लिए केंद्र सरकार कोई आर्थिक पैकेज देगी।
https://www.youtube.com/watch?v=ODOqhfm9MzE
Scrap aluminum sorting Aluminium scrap end markets Scrap metal inventory management
Metal scrap industry expertise Ferrous scrap transportation Recycling iron scraps
Ferrous metal reprocessing, Iron and steel scrapping and recycling, Metal waste transportation services
Scrap aluminium export regulations Aluminium recycling material valuation Scrap metal recycling