सत्य खबर गोहाना
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा चहुंमुखी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ा है। विकास की यह रफ्तार बरोदा हलके में भी पहुंचाई गई, जिसके लिए पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपये की अनुदान राशि भेंट की। विकास की इस रफ्तार को अब रूकने नहीं दिया जाएगा।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री दलाल शनिवार को गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के गैस्ट हाउस में लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। साथ ही उन्होंने सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक व करनाल-पानीपत के सांसद संजय भाटिया और राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली के साथ भी विस्तार से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना किसी भेदभाव के विकास को प्राथमिकता देते हैं। वे ऐसे पहले मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं का दौरा करते हुए हर विधानसभा को विकास के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपये की राशि भेंट की।
https://sat.magzian.com/video-news-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a4%be/
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि केंद्र की परियोजनाओं का सर्वाधिक लाभ सोनीपत संसदीय क्षेत्र को दिलाया गया है। आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग सोनीपत संसदीय क्षेत्र को मिले हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे बरोदा को भी विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए राजमार्गों का होना अति आवश्यक है। राजमार्गों से उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलता है, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का भी सृजन होता है। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
सांसद संजय भाटिया ने इस दौरान बरोदा के विकास पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बरोदा को विकास की प्रमुख धारा में शामिल करने को प्रयासरत है। किंतु यहां के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने बरोदा के विकास में सदैव अवरोध पैदा किये। इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरोदा के विकास के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि बरोदा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने इस मौके पर कहा कि बरोदा का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ बरोदावासियों को मिलेगा। बरोदा की जनता के पास सरकार में हिस्सेदारी का यह सुनहरी अवसर मिला है, जिसे उन्हें गंवाना नहीं चाहिए। प्रदेश की भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से आगे बढ़ रही है, जिसके लिए आम व्यक्ति के हित महत्व रखते हैं। गरीब, किसान व आम जन की सच्ची हितैषी भाजपा ही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने भी कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास को नये आयाम दिये हैं। भाजपा हर वर्ग और हर व्यक्ति की हितैषी पार्टी है।
इस दौरान कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद रमेश कौशिक व सांसद संजय भाटिया और विधायक मोहनलाल बड़ौली ने लोगों की समस्याओं व मांगों की सुनवाई भी की। उन्होंने मौके पर ही समाधान के निर्देश भी दिए। इस मौके पर गुलशन विरमानी आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Aluminium scrap quaternary processing High-quality aluminium scrap Scrap metal market intelligence
Metal reuse services Ferrous material safety regulations Iron scrapyard
Ferrous metal processing plant, Iron recovery centers, Metal recycling infrastructure