हरियाणा

मुश्किल में कुलदीप बिश्नोई, 150 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त

सत्य खबर हरियाणा (ब्यूरो रिपोर्ट) – कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई मुश्किल में हैं। आयकर विभाग ने गुरुग्राम स्थित कुलदीप के होटल को ज़ब्त कर लिया है। इसे बेनामी संपत्ति के तहत ज़ब्त किया गया है। इस होटल की कीमत 150 करोड़ बताई जा रही है।

पिछले दिनों आयकर विभाग ने बिश्नोई को हिसार स्थित घर पर छापा मारा था। ये छापामारी कई दिनों तक चली थी। उसके बाद आयकर विभाग ने ये कदम उठाया है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुलदीप के खिलाफ लिया गया ये फैसला उनके लिए राजनीतिक दिक्कतें पैदा कर सकता है। कुलदीप के परिवार के कई लोग विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं। इनमें उनकी पत्नी प्रमुख हैं। इसके अलावा उन्होंने गए लोकसभा चुनाव में हिसार हलके से अपने बेटे को भी मैदान में उतारा था। हालांकि वो सफल नहीं हो पाए थे।

माना जा रहा है कि विधानसभा में भी उनकी पत्नी तो मैदान में उतरेगी ही, वो अपने बेटे के लिए भी टिकट का तकाज़ा कर सकते हैं। इसलिए आयकर विभाग का ये फैसला उनके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button