सत्यखबर चंडीगढ़ (कमलकांत) – बीजेपी ने रोहतक रैली के लिए छह लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी की बैठकों में ये फैसला लिया गया। इनमें से तीन लाख पार्टी के पन्ना प्रमुख होंगे। और बाकी तीन लाख आम जनता होगी।
प्रधानमंत्री मोदी की ये रैली रोहतक में 8 सितम्बर को होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की आशीर्वाद यात्रा समाप्त होने के बाद ये रैली रखी गई है। आशीर्वाद यात्रा सात सितम्बर को समाप्त होनी है। मनोहर लाल 20 दिन के लिए प्रदेश भर में ये यात्रा कर रहे हैं।
पार्टी ने तय किया है कि सूबे के तीन लाख पन्ना प्रमुखों को रैली में लाया जाए। पन्ना प्रमुख वो होता है जो एक बूथ के करीब 20 लोगों पर लगाया जाता है। पार्टी में पन्ना प्रमुख की व्यवस्था बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुरू की है। इससे पार्टी बड़े छोटे स्तर पर लोगों से संपर्क बना पा रही है।
मोदी की रैली के बाद पार्टी को उम्मीद है कि बीजेपी सूबे में चुनाव के लिए बड़ा अच्छा माहौल तैयार कर पाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि वो इस बार सूबे की 90 सीटों में से 70 पर जीत हासिल करेंगे। पिछले चुनाव में पार्टी ने 47 सीटें जीती थीं और सूबे में पहली बार अकेले बीजेपी की सरकार बनाई थी।
लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने सूबे की दसों सीटों पर कामयाबी हासिल की थी। विधानसभा के नज़रिए से प्रदेश की 90 सीटों में से वो 79 पर आगे थी। उसके बाद पार्टी को लगता है कि वो विधानसभा में भी अच्छी बढ़त बनाने की स्थिति में है।
इस माहौल के बावजूद पार्टी सूबे में कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहती। सीएम की 20 दिन की यात्रा और उसके बाद मोदी की रैली को इसी नज़रिए से देखा जा रहा है।
Scrap metal reutilization yard Ferrous waste refinement Scrap iron scrapyard
Ferrous material recycling investment, Iron scrap transportation services, Metal waste reclaiming and processing
Aluminum recycling strategies Local aluminium scrap yard Scrap metal market intelligence