सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि 3 दिसंबर पर श्रद्धांजलि देते हुए शहीद भगत सिंह हॉकी कल्ब के प्रधान भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि मेजर ध्यान चंद की हॉकी खेल में इतनी जबरदस्त पकड़ थी कि उनकी टीम ने तीन बार ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इतना ही नहीं, यह महान खिलाड़ी 400 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में गोल कर चुके हैं। उनकी स्टिक ऐसे सधे हुए तरीके से चलती थी कि देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा था।
मेजर ध्यानचंद को खेल की बदौलत सबसे बड़े अवार्ड पदमभूषण से सम्मानित किया गया। भारत भूषण ने कहा कि आज हॉकी खिलाडिय़ों में जब भी किसी का नाम लिया जाता है तो मेजर ध्यानचंद उनमें पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने कहा कि जब ध्यानचंद की बात की जाती है, तो हॉकी का खेल उनसे स्वंय ही जुड़ जाता है। ऐसे महान खिलाड़ी, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को कल्ब की ओर से शत शत नमन करते हैं।
Aluminium scrap import duties Aluminum scrap inventory Metal scraps reclamation yard