सत्यखबर, चंडीगढ ,सतीश शर्मा
मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ऊर्जा राज्य मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह ने शक्ति भवन स्थित पावर मिनिस्ट्री में कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत किया गया। बता दें कि पहले कृष्णपाल गुर्जर के पास सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग था। अब कृष्णपाल गुर्जर को ऊर्जा राज्यमंत्री का पदभार सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें… फिर शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, हॉरर फिल्मों के बादशाह कुमार रामसे का निधन
आज गुरूवार को कृष्णपाल गुर्जर ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से मुलाकात की। बता दें कि कल 7 जुलाई को मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इस विस्तार में कई मंत्रियों की छुट्टी हुई है तो कई नए चेहरों को जगह दी गई है। वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। जिनमें से कृष्णपाल गुर्जर भी विभाग बदले गए मंत्रियों में शामिल हैं। हालांकि हरियाणा से एक केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया को हटा दिया गया है। वह अंबाला से बीजीपी के सांसद हैं।
Aluminum scrap handling equipment Scrap aluminium trade associations Metal separation services