ताजा समाचार

दस वर्ष से लावारिस पड़े अम्बाला संसदीय क्षेत्र की अब संसद में उठेगी आवाज : अशोक मैहता

सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अम्बाला संसदीय क्षेत्र लावारिस पड़ा था क्योंकि भाजपा सांसद द्वारा अम्बाला क्षेत्र के लोगों की मांगों को संसद में नहीं उठाया गया लेकिन अब जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मन बना लिया है जिससे अम्बाला की जनता को बुलंद आवाज मिल जाएगी। अशोक मैहता विधानसभा नारायणगढ़ के गांवों में अम्बाला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। अशोक मैहता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को हर स्थान पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में तो उनका घुसना तक मुश्किल हो गया है और जहां भाजपा नेता जनसभा कर रहे हैं वहां भी उन्हें ऐसे असहज कर देने वाले सवालों का सामना करना पड़ रहा है जिनका जवाब भाजपा नेताओं के पास नहीं है। लोग भाजपा नेताओं से पूछ रहे हैं कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने 2014 एवं 2019 के चुनाव में किए किसी वायदे को पूरा नहीं किया तो अब दी जा रही मोदी की गारंटियों का क्या औचित्य है। अशोक मैहता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और युवा हर वर्ग को परेशान किया है। यदि किसी वर्ग ने अपनी आवाज उठाने का प्रयास किया तो लाठीचार्ज करके उनका दमन करने का प्रयास किया है लेकिन अब चुनाव में भाजपा नेताओं को जनता के सवालों से बचने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा।

Rekha Gupta को मारने की धमकी देने वाला निकला कानून का छात्र, जानिए क्यों टूटा मानसिक संतुलन
Rekha Gupta को मारने की धमकी देने वाला निकला कानून का छात्र, जानिए क्यों टूटा मानसिक संतुलन

 

Suryakumar Yadav की कोशिशें बेअसर, Shreyas Iyer की टीम ने मारी बाजी, प्लेयर ऑफ द मैच बना यह खिलाड़ी
Suryakumar Yadav की कोशिशें बेअसर, Shreyas Iyer की टीम ने मारी बाजी, प्लेयर ऑफ द मैच बना यह खिलाड़ी

Back to top button