सत्यखबर,हरियाणा
हरियाणा में देरी से मॉनसून आने के बावजदू अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में हर रोज बारिश की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
मौसम विभाग ने चण्डीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले में औरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फ तेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें… करनाल : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, 3 युवक और 1 महिला गिरफ्तार
बता दें कि सोमवार को भी हरियाणा के 6 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया था। हालांकि आज हरियाणा के किसी भी जिले में रेड अलर्ट घोषित नहीं किया गया है।
Scrap aluminium recycling solutions Scrap aluminium documentation Metal waste smelting