सत्यखबर
म्यांमार में तानाशाही सैन्य शासन को सपोर्ट करने वाले चीन को म्यांमार की जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है और अब नतीजा ये हो रहा है चीनी कंपनियां म्यांमार से अपना बोरिया बिस्तर समेटने का मन बना रही हैं। म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ अब भी भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है और हजार से ज्यादा लोग सैन्य शासन का विरोध करते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं चीन के खिलाफ म्यांमार में सबसे ज्यादा गुस्सा है और उसका असर चीन की कंपनियों पर पड़ रहा है।
ये भी पढ़े… सरकार की बेरुखी से किसान और व्यापारी परेशान, उठान न होने से भीगा हजारों क्विंटल गेहूं
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की ऊर्जा कंपनियां अब म्यांमार में अपना पॉवर प्लांट बंद करने का मन बना रही हैं। चीनी कंपनियों का भारी विरोध म्यांमार में एक फ रवरी को सैन्य शासन लगा था और वहां की सेना ने चुनी हुई। सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था और उसके बाद से ही लगातार जनता सडक़ों पर है।
वहीं लोगों का गुस्सा चीन पर काफी ज्यादा है। लोगों का कहना है कि चीन म्यांमार की तानाशाही सैन्य शासन को मदद कर रहा है और लोगों का गुस्सा चीनी कंपनियों पर फू ट रहा है। कई रिपोट्र्स के मुताबिक म्यांमार के लोगों के भारी विरोध ने चीनी कंपनियों को म्यांमार से निकलने के लिए मजबूर कर दिया है। लोग चीन की सामान को बिल्कुल नहीं खरीद रहे हैं तो चीन की कंपनियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।
Aluminium scrap material innovation Aluminium scrap reclaiming Scrap metal processing yard